भारत
'लगता है कलयुग आ गया है'...हाईकोर्ट जज भी हैरान, जानें क्यों की ये टिप्पणी
jantaserishta.com
25 Sept 2024 9:32 AM IST

x
मामला पुलिस के बीच पहुंचा और इसे परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया गया.
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति के बीच गुजारा भत्ते को लेकर चली आ रही लंबी कानूनी लड़ाई को लेकर अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा, लगता है कि कलयुग आ गया है और ऐसी कानूनी लड़ाई चिंता का विषय है.
मामला अलीगढ़ का है. वहां 80 साल के मुनेश कुमार गुप्ता स्वास्थ विभाग में सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए हैं. उनकी पत्नी गायत्री देवी (76 वर्ष) के बीच 2018 से संपत्ति का विवाद चल रहा है. मामला पुलिस के बीच पहुंचा और इसे परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया गया. हालांकि, बात नहीं बन सकी. उसके बाद दोनों अलग रहने लगे.
गायत्री देवी ने फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल की और कहा कि पति की पेंशन करीब 35 हजार रुपए है. उन्होंने आजीविका के लिए हर महीने 15 हजार रुपये दिए जाने की मांग की, लेकिन फैमिली कोर्ट ने 16 फरवरी को अपने आदेश में 5 हजार गुजारा भत्ता देने के लिए कहा. पति ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर अब सुनवाई चल रही है.
जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी इस याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं. उन्होंने टिप्पणी करते हुऐ कहा, लगता है कलयुग आ गया है और ऐसी कानूनी लड़ाई चिंता का विषय है. उन्होंने दंपति को सलाह देने की भी कोशिश की.
गायत्री का कहना था कि हमने गुजारा भत्ता मांगा था और फैमिली कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है. उसके बाद पति ने कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. फिलहाल, हाईकोर्ट ने गायत्री को नोटिस जारी किया है और कहा, हमें उम्मीद है कि अगली सुनवाई तक वो किसी समझौता तक पहुंच जाएंगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





