भारत

नोएडा में हुई बारिश, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Nilmani Pal
25 July 2023 1:40 AM GMT
नोएडा में हुई बारिश, दिनभर छाए रहेंगे बादल
x

उत्तर प्रदेश। नोएडा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। तस्वीरें सेक्टर 37 और फिल्म सिटी की हैं। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मध्य भारत से लेकर दक्षिणी राज्यों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने संभावनाएं जताई हैं कि देश के पूर्व मध्य हिस्से में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही इस सप्ताह उत्तर पश्चिम भारत में भी बारिश से जुड़ी गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी 28 जुलाई तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 28 जुलाई तक बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से मुंबई जमकर भीग रही है। सोमवार को ही मौसम विभाग ने शहर के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया था। साथ ही अगले 24 घंटों में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई थी।

Next Story