भारत

राजधानी में हुई बारिश, इन दो राज्यों में भी मौसम परिवर्तन का अलर्ट

Nilmani Pal
20 Feb 2025 6:41 AM IST
राजधानी में हुई बारिश, इन दो राज्यों में भी मौसम परिवर्तन का अलर्ट
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश ने सर्दी का अहसास कराया. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और यूपी के भी कई जिलों में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के नेहरू स्टेडियम, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, अयानगर और डेरा मंडी समेत कई इलाकों में बारिश हुई. वहीं, एनसीआर में गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में भी बूंदाबांदी हुई.

हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद और होडल में भी बारिश हो सकती है, वहीं, उत्तर प्रदेश के गंगोह, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और सिकंदराबाद समेत कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.


Next Story