भारत

मंत्री के करीबियों के परिसरों पर तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
28 May 2023 2:19 PM IST
मंत्री के करीबियों के परिसरों पर तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के बिजली और मद्यनिषेध एवं आबकारी मंत्री सेंथिल बालाजी के करीबियों के परिसरों पर आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी रविवार को लगातार तीसरे दिन जारी रही। शराब नीति को लेकर मंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ कई शिकायतें आने के बाद आयकर अधिकारी छापेमारी कर रहे थे।
ऐसे आरोप थे कि मंत्री के करीबी लोग छद्म नाम 'करूर गैंग' के नाम से पैसे ले रहे थे और तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (तस्माक) प्रति बोतल 10-20 रुपये अतिरिक्त चार्ज कर रहा था। आरोप यह था कि जो पैसा अतिरिक्त वसूला जा रहा था, वह मंत्री के करीबी लोगों की तिजोरी में जा रहा था। सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के यहां शुक्रवार को छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों पर हमला किया गया और चार अधिकारियों को करूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।
आईटी विभाग के अधिकारियों पर हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अधिकारियों की टीम को सुरक्षा प्रदान की। डीएमके ने मंत्री से करीबी से जुड़े लोगों के परिसरों पर की जा रही छापेमारी का कड़ा विरोध किया है। मंत्री ने करूर में मीडियाकर्मियों से कहा है कि उनके आवास पर कोई छापेमारी नहीं की गई और उन्हें फंसाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story