भारत
यूफ्लेक्स कंपनी पर आईटी की रेड, नोएडा में 20 ठिकानों पर सर्च
jantaserishta.com
21 Feb 2023 1:46 PM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर रेड की है। कंपनी के देश भर में 64 ठिकानों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये सर्च नोएडा यूनिट की है। बताया गया कि कंपनी की ओर से टैक्स चोरी और अनअकाउंटेंट ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। जिसके बाद पहले सर्वे किया गया। काफी दिनों से कंपनी के अकाउंन्टस पर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद अब सर्च चलाया जा रहा है। कंपनी पैकेजिंग और कंटेनर का काम करती है।
सूत्रों के मुताबिक देश भर में यूफ्लेक्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह करीब पांच बजे नोएडा के सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स के आफिस में रेड की गई। इस दौरान पांच टीमें यहां सर्च कर रही है। अकाउंट सेक्शन के लोगों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके मोबाइल और लैपटॉप से इन्फॉर्मेशन व अकाउंट ट्रांजैक्शन की डिटेल निकाली जा रही है। बताया गया कि लेन देन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
यूफ्लेक्स ग्रुप के देश भर के 64 ठिकानों पर एक साथ सुबह पांच बजे सर्च की गई है। जिसमें दिल्ली, गुजरात, एमपी, तमिलनाडु सहित अन्य लोकेशन है। नोएडा में 20 स्थानों पर सर्च की जा रही है।
यूफ्लेक्स लिमिटेड कंटेनरों और पैकेजिंग क्षेत्र की कंपनी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी का कुल मूल्यांकन (मार्केट वैल्यू) 3,509 करोड़ है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी। कंपनी द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट के अनुसार अंतिम वर्ष की कुल आय 4,152.359 करोड़ रुपए रही तथा कुल बिक्री 4,069.711 करोड़ रुपए रही। कंपनी का शुद्ध लाभ 143.266 करोड़ रुपए रहा।
Tagsइनकम टैक्स डिपार्टमेंटइनकम टैक्सआईटी रेडयूफ्लेक्स कंपनीनोएडानोएडा न्यूज़Income Tax DepartmentIncome TaxIT RaidUflex CompanyNoidaNoida News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





