भारत
तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर IT रेड: छापेमारी में जो मिला उसे देखकर सबके होश उड़े, अब तक बरामद हुई ये चीजें
jantaserishta.com
2 March 2024 12:47 PM IST

x
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है.
कानपुर: बंशीधर तंबाकू ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है, दिल्ली आवास पर आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन भी कंपनी के मालिक के के मिश्रा से पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक अपनी खराब सेहत का हवाला देकर के के मिश्रा अधिकारियों के सवाल के जवाब से बचने की कोशिश कर रहे हैं.
दूसरे दिन की छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों को बंशीधर तंबाकू ग्रुप के प्रमुख के के मिश्रा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की लग्जरी घड़ियां मिली, जिसमें करीब 2.5 करोड़ रुपए की एक डायमंड स्टेडिड घड़ी भी शामिल है. कुल पांच घड़ियां इनकम टैक्स को मिली है जिसकी वैल्यूएशन के लिए वैल्यूअर को बुलाया गया है जिसकी रिपोर्ट कुछ दिनों बाद आएगी. ऐसी कुल पांच घड़ियां आयकर विभाग को मिली है जिनकी कीमत करोड़ों में है.
इनकम टैक्स के अधिकारी ने कंपनी के मालिक से पूछताछ में यह भी सवाल किया कि अगर कंपनी का टर्नओवर 20-25 करोड़ ही है तो फिर 60-70 करोड़ रुपए के ऊपर की गाड़ियां उसके घर में क्या कर रही हैं.
बंशीधर टोबैको लिमिटेड कंपनी ने बिना किसी दस्तावेज के बड़े पान मसाला ग्रुप को माल बेचा. यानी बिना किसी कागजी प्रक्रिया को पूरा किए पान मसाला ग्रुप ने इस कंपनी से माल लिया. इसके आधार पर आयकर विभाग उन बड़े पान मसाला ग्रुप पर एक्शन की तैयारी में है जो इस कंपनी से माल खरीद रहा था.
फिलहाल अभी तक की कार्रवाई में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा 4:30 करोड रुपए कैश और ढाई से 3 करोड रुपए के आभूषण जप्त किए जा चुके हैं, साथी महंगी गाड़ियों की खरीद के पीछे क्या कोई पैसा कमाया गया इसकी भी जांच चल रही है,
इसके साथ ही कारोबारी के गुजरात वाले घर पर, गुजरात के उंझा में जो फैक्ट्री है वहां पर, गुंटूर में जिस कंपनी से बंशीधर कंपनी माल खरीदती है उसे लोकेशन पर भी लगातार आयकर विभाग की टीमों द्वारा छापे मारी जा रही है.
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Tagsबंशीधर तंबाकू ग्रुपआयकर विभागआयकर विभाग छापाBanshidhar Tobacco GroupIncome Tax DepartmentIncome Tax Department raided
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





