भारत
व्यापारी के घर और फैक्ट्री में इनकम टैक्स की रेड, प्राइवेट जेट में बर्थडे मनाने के बाद रडार पर आए
jantaserishta.com
21 March 2024 3:17 PM IST

x
भारी मात्रा में कैश और डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार की सुबह एक व्यापारी के घर और फैक्ट्री पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आईटी की कई टीम सुबह ही व्यापारी के घर और उनकी फैक्ट्री पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि पिछले साल अपना जन्मदिन प्राइवेट जेट के अंदर मनाने के बाद व्यापारी इनकम टैक्स की रडार पर आया था। फिलहाल, इनकम टैक्स की रेड चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के राजनगर इलाके में रहने वाले एक बड़े व्यापारी के घर और फैक्ट्री पर आईटी की रेड हुई। सूचना के मुताबिक गाजियाबाद जिले के विनय गुनगुटिया की बड़े व्यापारियों में गिनती होती है। इनके राजनगर स्थित आवास और दो फैक्ट्रियों में रेड चल रही है।
बताया जा रहा है कि विनय सीमेंट और स्क्रैप से जुड़े कारोबार में काफी समय से काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें काफी मुनाफा भी होता है। सूचना मिली है कि बीते साल अपना जन्मदिन प्राइवेट जेट में मनाने के बाद इनकम टैक्स की नजर विनय पर पड़ गई थी। उसके बाद उनका लेखा-जोखा जुटाना शुरू कर दिया गया। सूत्रों की माने तो अब तक की छापेमारी की कार्रवाई में भारी मात्रा में कैश और डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





