भारत
प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ा, हुआ ये हाल
jantaserishta.com
7 Jun 2025 11:10 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें स्टोरी.
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। थाना पुवायां क्षेत्र के गंगसरा गांव में शुक्रवार की देर शाम प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब करनापुर का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवक गांव में स्थित एक किराने की दुकान पर खड़ा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक को सूचना पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना पुवायां क्षेत्र के गंगसरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। वहां कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि हंगामा शुरू हो गया। हंगामे पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया। इस बीच घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। लोगों ने प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को मामले की जानकारी के लिए कोतवाली बुलाया। हालांकि, एक पक्ष कोतवाली पहुंच गया, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया।
कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक को पकड़ लिया गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





