भारत

प्रियंका गांधी के हैकिंग के आरोपों पर आईटी मंत्रालय ने लिया संज्ञान, होगी जांच

jantaserishta.com
22 Dec 2021 11:13 AM IST
प्रियंका गांधी के हैकिंग के आरोपों पर आईटी मंत्रालय ने लिया संज्ञान, होगी जांच
x

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करया जा रहा है। उनके इस बयान को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों का संज्ञान लिया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। भाजरा सरकार पर जांच एजेंसियों और फोन टैपिंग के जरिये विरोधियों को घेरने के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एक अधकारी के अनुसार मंत्रालय ने प्रियंका के आरोपों की जांच के अदेश दिए गए हैं।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा से विपक्षी दलों और उनके नेताओं से जुड़े लोगों के ठिकानों पर आयकर, प्रवर्तन निदेशालय के छापे और फोन टैपिंग को लेकर सवाल हुआ था। इस पर प्रियंका ने कहा कि 'फोन टैपिंग तो छोड़िए, सरकार मेरे बच्चों इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक कर रही है।' उन्होंने सवाल किया कि सरकार के पास कोई और काम नहीं है क्या?
यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस के 40 प्रतिशत टिकट देने और उनके लिए अलग घोषणा पत्र जारी करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने इससे पहले प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने पर भी तंज किया। उन्होंने ट्वीट किया कि 'उत्तर प्रदेश की महिलाओं देख लो! आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री आपके सामने झुक गए। मगर अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story