भारत

जनऔषधि के तहत गरीबों को महंगी दवाएं सस्ती कीमत पर मिलते देखना बेहद संतोषजनक है: प्रधानमंत्री

jantaserishta.com
8 April 2023 12:57 PM IST
जनऔषधि के तहत गरीबों को महंगी दवाएं सस्ती कीमत पर मिलते देखना बेहद संतोषजनक है: प्रधानमंत्री
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया है कि जनऔषधि के तहत गरीबों को महंगी दवाएं सस्ती कीमत पर मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना कैसे गरीबों को सस्ती कीमत पर दवाइयां दिलाने में मदद कर रही है, इस बारे में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री सोम प्रकाश के एक भावनात्मक ट्वीट थ्रेड के जवाब में,
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
"भावुकता से भरे ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनसे प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना की सफलता का पता चलता है। यह देखकर बहुत संतोष होता है कि आज देश में गरीब से गरीब लोग भी महंगी से महंगी दवा आसानी से खरीद सकते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story