भारत

देश में टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है- लोकसभा अध्यक्ष

jantaserishta.com
7 Feb 2023 10:35 AM IST
देश में टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है- लोकसभा अध्यक्ष
x
नई दिल्ली (आईएएनएस )। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश में टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की वकालत करते हुए कहा है कि नीतियां स्पष्ट, प्रगतिशील और अर्थव्यवस्था की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप होना बहुत जरूरी है।
सोमवार को संसद भवन परिसर में भारतीय राजस्व सेवा के 72 वें बैच के प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बिरला ने कहा कि देश में टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में भारतीय राजस्व सेवा एक अग्रणी संस्था के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है।
देश में विकास एवं आर्थिक सामाजिक परिवर्तन के सन्दर्भ में बिरला ने कहा कि विकास की दिशा में विश्व के सभी देश सरल कर प्रणाली के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत की कर नीतियां स्पष्ट, पारदर्शी, तथा नागरिक केन्द्रित सेवा के मूल्यों पर है और इस दिशा में राजस्व सेवा के आधिकारियों को सदैव प्रयासरत रहने की आवश्यकता है ।
प्रशिक्षु अधिकारियों को सन्देश देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि अमृत काल में देश की राजस्व व्यवस्था और टैक्स प्रणाली के उत्कृष्ट संचालन में युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारत में कर सुधारों के नए दौर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संसद में व्यापक चर्चा के बाद राजस्व व्यवस्था में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं और इस दिशा में आईआरएस अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बिरला ने आर्थिक नीतियों को स्पष्ट, प्रगतिशील और अर्थव्यवस्था की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप होने पर जोर देते हुए आगे कहा कि नीतियों का उद्देश्य पारदर्शिता, तथा नागरिकों और उद्यमियों के लिए सम्मान समेत बेहतर सेवा होना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story