भारत
दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष बजट की आलोचना कर रहा है : एच के पाटिल
jantaserishta.com
9 March 2025 1:02 PM IST

x
हुबली: कर्नाटक सरकार के बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। इस बीच, कर्नाटक सरकार में कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे बजट की आलोचना कर रहे हैं।
कर्नाटक सरकार में कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष बजट की आलोचना कर रहा है। अगर उनके पास कोई मुद्दा या बिंदु है, तो उन्हें आलोचना करने दें। अगर वे इसे पाकिस्तान का बजट, रूस का बजट या अमेरिका का बजट कहते हैं तो यह क्या है? क्या वे जनता में मजाक उड़ा रहे हैं?"
उन्होंने आगे कहा, "लोग ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिनमें कोई शालीनता नहीं होगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे समझ नहीं पाए हैं या अगर समझ भी गए हैं, तो वे इसे (बजट) स्वीकार नहीं करना चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार गरीबों को इतनी अच्छी सेवा दे रही है। हमने किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा है। हमने शिक्षा, विकास और दूसरे राज्यों तथा दूसरे देशों से निवेश पर बहुत ध्यान दिया है। हमने बहुत सी चीजें की हैं।"
एच के पाटिल ने कहा, "हमने पर्यटन में भी उन जगहों पर ध्यान दिया है, जिन्हें कभी सरकार ने भी मान्यता नहीं दी है, उन्हें सरकार की सराहना करनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास सच्चाई को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है।"
उन्होंने हम्पी में बलात्कार की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम्पी में एक बुरी घटना घटित हुई है और यह वास्तव में निंदनीय है। मैंने गृह मंत्री से यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कानून सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। मुझे उम्मीद है कि अब तक उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दे दिए होंगे। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मामले से संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





