सीधी-सीधी बात है, हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार दोहराया है कि वो आंदोलनकारी किसानों के साथ खड़े हैं. किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने के मौके पर आज उन्होंने ट्वीट कर अन्नदाताओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं.'' गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. वे इन तीनों कानूनों को रद्द करने और फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के लिए एक नया कानून लाने की मांग कर रहे हैं.
हालांकि किसानों की इन मांगों को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री कई मौकों पर ये साफ कर चुके हैं कि वो आंदोलनकारी किसानों से बातचीत के लिए तो तैयार हैं, लेकिन तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं. इन विवादास्पद कानूनों पर बने गतिरोध को लेकर हुई किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही है.
आपको बता दें कि किसान आंदोलन को आज सात महीने पूरे होने के मौके पर किसानों ने देशभर में बड़ा आंदोलन बुलाया है. इसके तहत आंदोलनकारी किसान कृषि कानूनों के खिलाफ तमाम राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को ज्ञापन सौंप रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





