दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा- राहुल गांधी

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति की मशाल आज हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। शुक्रवार दोपहर इसका एक हिस्सा नैशनल वॉर मेमोरियल ले जाया जाएगा। वहां पर अमर चक्र में जल रही जवान ज्योति के साथ इसका विलय होगा। इस कदम का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कड़ा विरोध किया है। गांधी ने एक ट्वीट में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 'कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते...।' राहुल ने लिखा कि 'हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।'
बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 21, 2022
कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…
हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएँगे!
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





