भारत

हमारी सरकार के होते हुए कोई पटाखा जलाने से रोके, ये संभव नहीं: मोहन यादव

jantaserishta.com
2 Nov 2024 10:14 AM IST
हमारी सरकार के होते हुए कोई पटाखा जलाने से रोके, ये संभव नहीं: मोहन यादव
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्‍ट एक वीडियो के माध्यम से कहा कि हमारी सरकार के होते हुए कोई पटाखे जलाने से रोके ये संभव नहीं है।
दीपावली के अगले दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ''हमारी सरकार के होते हुए कोई पटाखे जलाने से रोके ये संभव नहीं है, मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है, सभी को अपने दायरे में रहते हुए सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। कोई कानून हाथ में लेगा, तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।'
वीडियो में मोहन यादव यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझे बताया गया है कि दीपावली के अवसर पर इंदौर में जो लोग पटाखे जला रहे थे, उनको रोका गया और जानबूझकर कानून व्यवस्था हाथ में लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने कहा है कि सभी धर्मों के लिए हमारी सरकार दृढ़ता के साथ खड़ी है, लेकिन कोई दीपावली नहीं मनाने दे, ये कैसे हो सकता है?
मोहन यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी राज्यों के अंदर सुशासन के रूप में जानी जाती है। ऐसे में इस सरकार के रहते हुए कोई पटाखे जलाने से रोके ये संभव नहीं है। उपद्रवि‍यों से सख्‍ती से निपटा गया है।
सीएम ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि सबको अपने-अपने दायरे में रहकर सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, लेक‍िन अगर कोई कानून हाथ में लेगा, तो हमारी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story