भारत

आसान नहीं है बाबरपुर विधानसभा के वार्डो पर निगम चुनाव की जंग, कुछ वार्डो पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

jantaserishta.com
30 Nov 2022 11:01 AM GMT
आसान नहीं है बाबरपुर विधानसभा के वार्डो पर निगम चुनाव की जंग, कुछ वार्डो पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा में सुभाष मोहल्ला, कबीर नगर, गोरख पार्क, कर्दमपुरी सहित 4 वार्ड आते हैं. इन चारों वार्ड में दो वार्ड पर बीजेपी की जीत की संभावना है और 2 वार्ड पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। परिसीमन होने की वजह से भी इन वार्डो के चुनावी समीकरणों पर असर पड़ा है।
4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव का मतदान है, और 7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव का परिणाम घोषित हो जाएगा, सभी राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं और अपने-अपने राजनीतिक समीकरण साध रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के वार्ड नंबर 234 कबीर नगर वार्ड सामान्य श्रेणी का वार्ड है। इस वार्ड से आम आदमी पार्टी ने साजिद खान को मैदान में उतारा है और भारतीय जनता पार्टी ने विनोद कुमार गुप्ता को, वहीं कांग्रेस पार्टी ने जरीफ को निगम चुनाव के मैदान में उतारा है।
इस सीट का समीकरण आप को समझाते हैं कबीर नगर में लगभग 48 हजार वोटर हैं। आम आदमी पार्टी के साजिद खान और कांग्रेस पार्टी के जरिफ आपस में अगर अच्छा लड़ गए और दोनों ने मुस्लिम समुदाय के वोट आपस में काट लिए तो इस सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी के विनोद कुमार गुप्ता की जीत की उम्मीद जताई जा रही है। तो इस प्रकार यह कह सकते हैं कि कबीर नगर सीट पर एक तरह से त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। बाबरपुर विधानसभा का वार्ड नंबर 233 सुभाष मोहल्ला इस वार्ड से आम आदमी पार्टी की रेखा त्यागी चुनावी मैदान में है और भारतीय जनता पार्टी के मनीष पूनिया निगम चुनाव के मैदान में है। तो वही इस वार्ड से कांग्रेस पार्टी ने नाजरा बेगम को चुनावी मैदान में उतारा है। सुभाष मोहल्ले का समीकरण आपको बताते हैं. इस मोहल्ले में पूर्ण रूप से बीजेपी का ठोस वोट बैंक है, लेकिन थोड़ी बहुत फाइट आम आदमी पार्टी की रेखा त्यागी से मनीष पूनिया की हो सकती है। दूसरी ओर इस वार्ड के कुछ लोगों का कहना है इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के मनीष पूनिया की जीत की संभावना अधिक है।
वार्ड नंबर 235 गोरख पार्क, गोरखपार्क महिला आरक्षित वार्ड है। इस वार्ड में आम आदमी पार्टी ने प्रियंका सक्सेना को चुनावी मैदान में उतारा है,भारतीय जनता पार्टी ने कुसुम तोमर को और कांग्रेस पार्टी ने गोरख पार्क से आरती को निगम चुनाव के मैदान में उतारा है। गोरख पार्क में रहने वाले कुछ लोग और जानकार बताते हैं कि इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की कुसुम तोमर की फाइट आम आदमी पार्टी की प्रियंका सक्सेना से है।
वार्ड नंबर 236 कर्दमपुरी वार्ड सामान्य श्रेणी का वार्ड है। इस वार्ड में आम आदमी पार्टी ने मुकेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है और भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश बंसल को निगम चुनाव के मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने संजय गौड़ को इस वार्ड से चुनावी मैदान में उतारा है। इस वार्ड में भी भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला होने की संभावना है। परिसीमन होने की वजह से इस वार्ड के चुनावी परिणामों पर असर देखने को मिलेगा। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि इस क्षेत्र की जनता नगर निगम चुनाव में किस राजनीतिक दल के माथे पर जीत का सेहरा सजाने वाली है।
Next Story