भारत
जदयू छोड़ने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं
jantaserishta.com
22 Feb 2023 8:55 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जनता दल (यूनाइटेड ) को छोड़कर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना ली है, लेकिन आगे की राह कुशवाहा के लिए आसान नहीं दिखती।
उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने समाज के वोटों को अपने पास बनाए रखना और जदयू के लव कुश (कोइरी, कुर्मी) वोटो को जोड़े रखना है।
बिहार की सियासत को गौर से देखें तो बिहार में फिलहाल सत्ताधारी महागठबंधन और भाजपा नीत एनडीए दो गठबंधन आमने सामने हैं। इतना तय है कि बिहार के छोटे दल इन दोनों गठबंधन में शामिल होंगे।
फिलहाल जो स्थिति बनी है उसमे कुशवाह का एनडीए के साथ जाना तय माना जा रहा है। वैसे, एनडीए में कुशवाहा की क्या भूमिका होगी, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि भाजपा कुशवाहा के आंके बिना अगले लोकसभा चुनाव के लिए कोई समझौता करेगी।
यह भी तय है कि नीतीश कुमार को सत्ता तक पहुंचाने में लव कुश समीकरण को बड़ी भूमिका रही है। कुशवाहा हालांकि कुशवाहा समाज से आते हों, लेकिन उनमें इतना दम नहीं कि वे किसी भी गठबंधन को कुशवाहा समाज का एकमुश्त वोट ट्रांसफर करवा सके।
वैसे, यह भी तय है कि कुशवाहा कभी भी अकेले दम पर अपने समाज का वोट लेने में कामयाब नहीं रहे हैं। बिहार की राजनीति में इस समाज के कई बड़े नेता सक्रिय हैं।
कहा जा रहा अगर भाजपा कुशवाहा समाज के वोटों के लिए अपने ही बड़े नेताओं पर विश्वास जताया, तब कुशवाहा के लिए एनडीए में राह आसान नहीं होगी।
वैसे, भाजपा के सूत्रों का कहना है कि भाजपा के साथ आने वाली पार्टियां कितनी हिस्सेदारी लेकर आते हैं, उसी आधार पर भाजपा उनकी जिम्मेदारी या हिस्सेदारी भी तय करेगी।
कुशवाहा अब तक तीन पार्टी बना चुके हैं, जिससे उनकी विश्वनीयता घटी है।
Tagsउपेंद्र कुशवाहाजदयूबिहारबिहार न्यूज़बिहार राजनीतिUpendra KushwahaJDUBiharBihar NewsBihar Politics
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





