भारत

कोविड खतरे से आगाह करना मेरा दायित्व, कांग्रेस बेवजह बना रही है राजनीतिक मुद्दा: मनसुख मंडाविया

jantaserishta.com
21 Dec 2022 5:05 PM IST
कोविड खतरे से आगाह करना मेरा दायित्व, कांग्रेस बेवजह बना रही है राजनीतिक मुद्दा: मनसुख मंडाविया
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कई लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की बात कहते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस बेवजह उनके पत्र को राजनीतिक मुद्दा बना रही है क्योंकि उन्हें यह लगता है कि देश के प्रधान सेवक की टीम का एक छोटा सा सदस्य खास आदमी से कैसे सवाल पूछ सकता है, यही उनकी मानसिकता है।
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए मनसुख मंडाविया ने कहा कि दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसी स्थिति में राजस्थान के तीन सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर यह बताया कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले कई लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे और वे भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। पत्र में सांसदों ने राजस्थान में कोविड नहीं फैलने देने के लिए मुझसे कार्रवाई करने की मांग की थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने मंत्रालय में एक्सपर्ट लोगों से बातचीत की और उनकी राय लेने के बाद राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि अपने पत्र में उन्होंने सांसदों के पत्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा लेकिन आज सुबह से उन पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा पत्र क्यों लिखा ? उन्हें ऐसा पत्र नहीं लिखना चाहिए था।
मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह उनका दायित्व है कि देश में कोविड न फैले और देश के सभी नागरिक स्वस्थ रहे लेकिन एक खास परिवार ( गांधी परिवार ) का बचाव करने के लिए उनके ऊपर सवाल खड़ा कर स्वास्थ्य मंत्री के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story