भारत

NCR के जिलों में पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

jantaserishta.com
18 April 2022 1:59 PM IST
NCR के जिलों में पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
x

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है. लखनऊ समेत एनसीआर से जुड़े सभी जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत समेत एनसीआर के सभी जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

सरकार ने कहा, 'प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है। बीते कुछ दिनों से यहां केस बढ़ रहे हैं. विगत 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जा रही है.'
सरकार ने कहा, 'एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया. इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जा रहा है. पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है.'
एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रॉन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है. विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने या मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी. लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है. पिछले 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 29 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. यूपी सरकार ने कहा कि हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story