भारत

‘पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है’, वरिंदर घुम्मन के निधन पर मंत्री मोहिंदर भगत ने जताया शोक

jantaserishta.com
10 Oct 2025 1:00 PM IST
‘पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है’, वरिंदर घुम्मन के निधन पर मंत्री मोहिंदर भगत ने जताया शोक
x
जालंधर: पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत ने अभिनेता और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वरिंदर का निधन न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मंत्री मोहिंदर भगत ने वरिंदर के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन पंजाब और पूरे देश के लिए दुखद क्षण है। एक युवा, जिसने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया, आज हमारे बीच नहीं रहा।
जानकारी के अनुसार, वरिंदर घुम्मन की एक सर्जरी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि गलत इंजेक्शन के कारण उनकी मृत्यु हुई। इस पर मंत्री ने कहा, "परिवार के सदस्यों से बातचीत के बाद यदि कोई कार्रवाई की आवश्यकता होगी, तो वह की जाएगी। परिवार जो भी मांग या सुझाव रखेगा, उसके आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
वरिंदर घुम्मन को नजदीक से जानने वाले और करीबी लोगों ने भी माना है कि वह असमय चले गए। मोहिंदर भगत ने बताया कि वरिंदर ने अपना जिम स्थापित किया था, जहां सैकड़ों युवा अपनी सेहत सुधारने के लिए प्रशिक्षण लेने आते थे। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चोट थी, लेकिन सर्जरी के दौरान हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। यह बेहद दुखद है। वरिंदर घुम्मन शाकाहारी बॉडी बिल्डर के रूप में प्रसिद्ध थे और उन्होंने सलमान खान जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम किया था। उनका अधिकांश समय वर्कआउट में बीतता था, जिसके कारण परिवार को कम समय दे पाते थे, लेकिन जितना समय मिलता, उसे वे परिवार के साथ बिताते थे।
वरिंदर के दोस्त जगतार सिंह ने कहा कि उनकी चोट काफी समय से थी। अस्पताल में सर्जरी के दौरान यह हादसा हुआ। हमने उनके साथ जिम में बहुत समय बिताया। उनकी दोस्ती और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को कभी नहीं भूल सकते। वे इस बार चुनाव लड़ने की भी योजना बना रहे थे। अमरदीप सिंह बब्लू ने भी वरिंदर को याद करते हुए कहा, "वे एक प्रेरणास्रोत थे। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अलग पहचान दी। उनका यूं चले जाना सभी के लिए बड़ा झटका है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story