भारत
चुपके से आई मौत! हृदय गति रुकने से IT कर्मचारी की मौत, पुलिस ने क्या बताया?
jantaserishta.com
29 Sept 2024 3:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी की फर्म के कार्यालय के शौचालय में हृदयाघात से मौत हो गई. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक घटना शुक्रवार को हुई.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सीनियर एनालिस्ट नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है. सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मिहान इलाके में कंपनी के कार्यालय के शौचालय में घुसने के बाद कर्मचारी बेहोश हो गया.
जिसके बाद सहकर्मी उन्हें नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोनेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया.
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने से हुई. फिलहाल पुलिस उसकी मौत के आस-पास की परिस्थितियों की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, माइकल के परिवार में उसकी पत्नी और छह साल का बेटा है. आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं और आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





