भारत

दूध-दही वाली कंपनी की काली कमाई! 30 से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, कई करोड़ की नकदी और गहने बरामद

jantaserishta.com
2 Dec 2021 5:08 PM IST
दूध-दही वाली कंपनी की काली कमाई! 30 से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, कई करोड़ की नकदी और गहने बरामद
x

नई दिल्ली: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) और दुग्ध उत्पादों (Milk Products) से जुड़ी पुणे की एक कंपनी पर छापेमारी (Search And Seizure Operation) की है. आयकर विभाग ने 25 नवंबर को शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत छह शहरों के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें 400 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी इनकम (Unaccounted Income) का पता चला है.

आयकर अधिकारियों को मिले हैं कई संदिग्ध दस्तावेज
छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए और कर चोरी (Tax Evasion) के सबूत भी सामने आए. ये सबूत बोगस खरीद, बेहिसाबी नकदी बिक्री, नकदी लोन और उसकी किस्तों का भुगतान, बेहिसाबी जमा आदि से जुड़े हैं. इनके अलावा पशुओं की बिक्री या मौत के नाम पर गलत दावे भी पकड़ में आए हैं. इन सबूतों के शुरुआती आकलन से कर चोरी का साफ पता चलता है.
इतने करोड़ की नकदी और गहने जब्त
सबूतों से यह भी पता चला है कि संबंधित कंपनी ने टैक्सेबल इनकम (Taxable Income) से डिडक्शन के दावे (Deduction Claim) करने के लिए अलग एवं उपयुक्त बही-खाते मेंटेन नहीं किया है. आयकर विभाग ने इस कार्रवाई में करीब 2.50 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी और जेवर को जब्त किया है. छापेमारी में 400 करोड़ रुपये से अधिक के बेनामी इनकम की भी जानकारी मिली है.
अभी जारी है आयकर विभाग की जांच
पुणे स्थित संबंधित डेयरी कंपनी के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT Department) की आगे की कार्रवाई अभी जारी है. डिपार्टमेंट अभी आगे की जांच कर रहा है. जब्त किए गए सबूतों और दस्तावेजों का आकलन जारी है. कुछ बैंक लॉकर (Bank Locker) भी अभी खोले नहीं गए हैं. इनके खुलने पर बेनामी संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story