भारत से सबसे ज्यादा कमर्शियल वाहन निर्यात करने वाली कंपनी बनी Isuzu मोटर्स इंडिया

New Delhi नई दिल्ली: इसुजु मोटर्स इंडिया (IMI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से सबसे ज्यादा कमर्शियल वाहनों के निर्यात का रिकॉर्ड बनाते हुए 20,312 यूनिट्स विदेश भेजीं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 24% की वृद्धि है, जब कंपनी ने 16,329 यूनिट्स का निर्यात किया था।
आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में स्थित IMI का प्लांट बाएं और दाएं दोनों ड्राइव मार्केट्स के लिए वाहनों का निर्माण करता है। यहां से नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, सऊदी अरब, कतर, ओमान और अन्य मध्य-पूर्व देशों में निर्यात होता है।
यह सफलता "मेड इन इंडिया" वाहनों की वैश्विक गुणवत्ता और भरोसे का प्रमाण मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि ISUZU की वैश्विक निर्माण नीति "Monozukuri" की मजबूती को दर्शाती है। श्रीसिटी प्लांट से हाल ही में 1 लाखवीं गाड़ी का निर्माण भी पूरा हुआ है।
IMI का कहना है कि भारतीय प्लांट से बनी गाड़ियां पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं, जिससे भारत की निर्माण क्षमता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।





