भारत

गुजरात में इसुदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

jantaserishta.com
4 Nov 2022 2:26 PM IST
गुजरात में इसुदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गुजरात में इसुदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है. केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं.
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story