जरा हटके
वाह...! इस एयरपोर्ट ने दैनिक यात्री का रिकॉर्ड तोड़ा
jantaserishta.com
27 Jun 2023 3:23 PM IST

x
DEMO PIC
इस्तांबुल: इस्तांबुल हवाई अड्डे ने दैनिक यात्री संख्या के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक बयान के हवाले से कहा कि रविवार को 1,500 से अधिक फ्लाइटों में 250,000 से अधिक यात्रियों ने हवाई अड्डे से यात्रा की, जो अब तक का यात्री रिकॉर्ड है।
तुर्की में ईद उल-अज़हा की छुट्टी के दौरान ये रिकॉर्ड टूटा है। जिसे इस वर्ष 24 जून से पारंपरिक चार दिनों के बजाय नौ दिनों तक बढ़ा दिया गया था। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल वर्ल्ड द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्तांबुल हवाई अड्डे को पिछले साल दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक स्थान दिया गया था।
Tagsइस्तांबुल एयरपोर्टयात्री रिकॉर्डएयरपोर्ट यात्री रिकॉर्डरिकॉर्डयात्रीistanbul airportpassenger recordairport passenger recordrecordpassenger
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





