भारत

चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
8 April 2024 10:54 AM IST
चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए: तेजस्वी यादव
x
पटना: बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे तो लगता है कि 400 तो दूर की बात, भाजपा 100 भी पार नहीं कर पाएगी।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "मोदी जी लगातार 400 पार की बात करते हैं, लेकिन वे न नौकरी की बात करते हैं, न रोजगार की बात करते हैं। ना छात्र-नौजवान, किसान और मजदूर की बात करते हैं। ना गांव और गरीब की बात करते हैं। मोदी जी ना शिक्षा और स्वास्थ्य और ना स्कूल और अस्पताल की बात करते हैं। फिर जनता किस बात पर 400 पार कराएगी।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री अगर मुद्दे पर बात नहीं करेंगे तो एनडीए 400 क्या 100 भी पार नहीं करेगी। इसलिए, अब मुद्दे की बात होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story