भारत

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मसला, 14 मार्च को होगी विशेषाधिकार समिति की बैठक

jantaserishta.com
3 March 2023 3:40 PM IST
राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मसला, 14 मार्च को होगी विशेषाधिकार समिति की बैठक
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस के मामले में विशेषाधिकार समिति की बैठक 14 मार्च को होगी।
राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को सदन की विशेषाधिकार समिति ने 14 मार्च को अपने सामने पेश होकर अपनी बात रखने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिना किसी सबूत और तथ्य के अपमानजनक आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। इस नोटिस पर निर्धारित संसदीय परंपरा और नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए लोक सभा सचिवालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा था। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने अपना जवाब भेज दिया है और इसलिए अब विशेषाधिकार समिति ने शिकायतकर्ता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को अपनी बात रखने के लिए तलब किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story