भारत

ISRO की EOS-09 मिशन लॉन्च असफल

Riyaz Ansari
18 May 2025 4:44 PM IST
ISRO की EOS-09 मिशन लॉन्च असफल
x

Delhi दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की 101वीं लॉन्चिंग रविवार को उस समय असफल रही जब पीएसएलवी-सी61 रॉकेट के तीसरे चरण में दबाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह 5:59 बजे निर्धारित समय पर रॉकेट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी, लेकिन तीसरे चरण में दबाव कम हो जाने के कारण मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले और दूसरे चरण की कार्यप्रणाली सामान्य रही, लेकिन ठोस ईंधन से चलने वाले तीसरे चरण में प्रेशर में गिरावट दर्ज की गई।

EOS-09 उपग्रह में सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) लगा था, जो हर मौसम और दिन-रात की परिस्थिति में धरती की तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसरो ने कहा है कि तकनीकी विश्लेषण जारी है और जल्द ही स्थिति पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी

Next Story
null