भारत

ISRO का बड़ा अपडेट, जानें चंद्रयान- 3 कब भरेगा अंतरिक्ष के लिए उड़ान?

HARRY
7 May 2023 1:08 PM GMT
ISRO का बड़ा अपडेट, जानें चंद्रयान- 3 कब भरेगा अंतरिक्ष के लिए उड़ान?
x
इसके बाद आदित्य-एल1 लॉन्च किया जाएगा।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | ISRO ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) जुलाई में इसे लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ISRO से जुड़े एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जुलाई में चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद आदित्य-एल1 लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि आदित्य-L1 सूर्य का स्टडी करने वाला भारत का पहला साइंटिफिक मिशन है। अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हम सभी टेस्ट पूरे कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि हम समय पर इसे लॉन्च कर सकें। बता दें कि पहला मून रॉकेट चंद्रयान-1 को साल 2008 में लॉन्च किया गया था।
Next Story