भारत

ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1, अंतरिक्ष में भेजी गई भगवत गीता, देखें वीडियो

jantaserishta.com
28 Feb 2021 10:34 AM IST
ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1, अंतरिक्ष में भेजी गई भगवत गीता, देखें वीडियो
x

बेंगलुरु: इसरो ने इस साल का पहला स्पेस मिशनु श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया है. ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) द्वारा सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर 19 सैटेलाइट अंतरिक्ष में रवाना हो गए. पीएसएलवी-सी51 (PSLV-C51) पीएसएलवी का 53वां मिशन है. इसके जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 सैटेलाइट को भी भेजा जाएगा. अमेजोनिया-1 प्राइमरी सैटेलाइट है, इसके साथ 18 दूसरे कॉमर्शियल सैटेलाइट्स को भी प्रक्षेपित किया गया. इनमें एक सैटेलाइट स्पेस किड्ज इंडिया ने बनाया है.



2021 के लिए भारत का पहला अंतरिक्ष अभियान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) पूर्ण रूप से वाणिज्यिक है, जिसमें प्राथमिक पैसेंजर अमोनिया-1 उपग्रह है. एनएसआईएल इस मिशन को स्पेशफ्लाइट इंक, यूएसए के साथ एक वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत पूरा कर रही है. अमोनिया-1 राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (आईएनपीई) का ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रह है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story