भारत
ISRO वैज्ञानिकों को पिछले 3 महीने से नहीं मिल रहा है वेतन? जानें सच्चाई
jantaserishta.com
17 Aug 2023 10:33 AM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने हाल ही में दावा किया था कि तीन महीने से इसरो में वैज्ञानिकों को सैलरी नहीं मिली है। पीआईबी ने उनके दावों का फैक्ट चेक किया, जिसमें यह बात फर्जी निकली है। अब उनके भाई और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहाजद पूनावाला ने हमला बोला है। तहसीन ने अपने दावों का बचाव करते हुए अब कहा है कि इंजीनियरों और निचले स्तर के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। तहसीन ने कहा कि अगर वैज्ञानिकों को मिल जाए और चंद्रयान-3 पर काम करने वाले इंजीनियरों को उनके वेतन से वंचित कर दिया जाए तो अपराध कम नहीं हो जाता।
शहजाद ने ट्वीट कर कहा, "अब जब आपने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह इसरो वैज्ञानिक नहीं, बल्कि कथित तौर पर कुछ इंजीनियर थे जो कि इसरो से नहीं हैं। आप अब इसरो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांग लें। मुझे पता है कि ना तो आप ऐसा करेंगे और न ही आपकी कांग्रेस जमात।''
सार्वजनि मंचों पर पूनावाला बंधुओं के बीच 2017 से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। इसे दिखावा बताया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया। दोनों भाई कई टीवी डिबेट में साथ दिखते हैं। हालांकि दोनों के बीच बातचीत नहीं होती है।
बुधवार को तहसीन के इसरो वाले दावे को लेकर शहजाद के साथ तीखी लड़ाई देखी गई। शहजाद ने लिखा, "मेरे लिए मेरा देश पहले है। हमेशा परिवार आखिरी है। अगर मेरा अपना परिवार इसरो और भारत के बारे में फर्जी खबरें फैलाता है तो मैं उन्हें बाहर कर दूंगा।"
तहसीन ने भी पीआईबी फैक्ट चेक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “प्रिय पीआईबी फैक्ट चेक, सबसे पहले इस सुधार के लिए धन्यवाद कि यह वैज्ञानिक नहीं हैं। हालांकि आप अभी भी पतली बर्फ पर स्केटिंग कर रहे हैं। बातचीत का संदर्भ वैज्ञानिक नहीं बल्कि एक सरकारी पीएसयू के इसरो से जुड़े इंजीनियर हैं। इससे अपराध कम हो गया क्या? क्या नीचे संलग्न ये समाचार भी सत्य नहीं हैं?''
Tagsतहसीन पूनावालाइसरोवैज्ञानिकइसरो वैज्ञानिक सैलरीपीआईबीTehseen PoonawallaISROScientistISRO Scientist SalaryPIB
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





