भारत

इसरो 2023 में इतिहास रचने को तैयार

Admin Delhi 1
2 Jan 2023 9:34 AM GMT
इसरो 2023 में इतिहास रचने को तैयार
x

दिल्ली: साल 2023 का आगाज हो चुका है. हर साल की तरह ही 2023 में भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम करेगा. 2023 में इसरो कई मिशन लांच करेगा, जिसमें आदित्य एल 1 सन और चंद्रयान-3 शामिल है. इसके साथ ही इसरो गगनयान मिशन को भी लांच करेगा. खास बात ये है कि गगनयान भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) 2023 (ISRO Mission in 2023) के शुरुआती महीनों में आदित्य सूर्य मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है. अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लाग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) के चारों ओर एक हेलो आर्बिट में रखा जाएगा, जो हमारे ग्रह से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है. एल1 प्वाइंट के आसपास स्थित एक सैटेलाइट से सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देखा जा सकता है. मिशन में सूर्य के कोरोना, क्रोमोस्फीयर और फोटोस्फीयर, इससे निकलने वाले कण प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्र की ताकत की स्टडी की जा सकती है.

दुनिया का चौथा देश बन जाएगा भारत: इसरो जून 2023 में अपने तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 को भी लॉन्च करने वाली है, जो भारत के भविष्य के इंटरप्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन के लिए बेहद जरूरी है. लैंडर-रोवर मिशन चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर निर्भर करेगा, जो पहले से ही चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है. 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा पर चंद्रयान -2 लैंडर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए इसरो ने लैंडर सिस्टम में कई बदलाव किए हैं. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.

गगनयान मिशन को लॉन्च करेगा इसरो: इसी साल यानी 2023 (ISRO Mission in 2023) के अंत में इसरो गगनयान मिशन लॉन्च करेगा. ये पहला मानवरहित मिशन मानव-रेटेड प्रक्षेपण ऑर्बिट मॉड्यूल सिस्टम के प्रदर्शन के लिए होगा. इसके बाद एक और मानव रहित मिशन और अंत में पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसमें 3 एस्ट्रोनॉट शामिल होंगे.

अंतरिक्ष क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण रहा 2022: साल 2022 भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है. अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो ने 2022 में बड़ी छलांग लगाते हुए पांच बड़े मिशन लॉन्च किए. मोदी सरकार के कार्यकाल में इसरो ने 44 अंतरिक्ष यान मिशन, 42 लॉन्च वाहन मिशन और पांच टेक्नोलॉजी दिखाने वाले मिशन लॉन्च किए गए.

Next Story