भारत

ISRO अब पृथ्वी पर नजर रखने वाले जिसैट-1 को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा

Kunti Dhruw
27 Feb 2021 2:29 AM GMT
ISRO अब पृथ्वी पर नजर रखने वाले जिसैट-1 को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा
x
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पृथ्वी पर नजर रखने वाले जिसैट-1 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पृथ्वी पर नजर रखने वाले जिसैट-1 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जियो इमेजिंग सैटेलाइट जिसैट-1 मिशन को ऐसे समय शुरू किया जाएगा, जब 28 फरवरी को पीएसएलवी-सी51 मिशन को अंजाम दिया जाना है।

जिसैट-1 को पिछले साल पांच मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे निर्धारित समय से एक दिन पहले टाल दिया गया था। जिसैट-1 को जीएसएलवी-एफ10 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने शुक्रवार को कहा, तकनीकी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से मार्च के अंत में या अप्रैल की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसरो के मुताबिक, 'जिसैट-1' निरंतर अंतराल पर भारतीय उपमहाद्वीप की निगरानी करता रहेगा। 2268 किलो वजनी जिसैट पहला सबसे बड़ा अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, जिसे जीएसएलवी-एफ10 में रखा गया है।
Next Story