भारत

'गगनयान मिशन' से पहले इसरो को मिला सफलता, जानें पूरा मामला

Deepa Sahu
28 Aug 2021 3:28 PM GMT
गगनयान मिशन से पहले इसरो को मिला सफलता, जानें पूरा मामला
x
'गगनयान मिशन'

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया। यह टेस्ट तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया।



इसरो के मुताबिक, सिस्टम ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। यह हमारे अनुमान के मुताबिक काम कर रहा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थितियों में ऐसे कई परीक्षण करने की योजना बनाई गई है। इसमें परिस्थितियां भी अलग-अलग रखी जाएंगी।
Next Story