भारत

सुर्खियों में ISRO चीफ को मिला खास तोहफा

jantaserishta.com
3 Sept 2023 12:21 PM IST
सुर्खियों में ISRO चीफ को मिला खास तोहफा
x
बच्चे ने एक खास तोहफा दिया है.
नई दिल्ली; भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ को एक बच्चे ने एक खास तोहफा दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें और वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी गई. छोटे से बच्चे ने उन्हें विक्रम लैंडर का हैंडमेड मॉडल दिया. उसने कई लोगों की तरफ से इसरो चीफ के सामने इसे पेश किया. इसरो के वैज्ञानिक पीवी वेंकटकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी तस्वीर शेयर की है.
उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इसरो चीफ सोमनाथ के लिए आज एक सरप्राइज विजिटर आए. पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने सभी की ओर से इसरो प्रमुख को अपना खुद का बनाया विक्रम लैंडर मॉडल सौंपा है.' इंटरनेट पर लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं. लोग बोल रहे हैं कि कैसे आज इसरो विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित कर रहा है. बता दें, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद से इसरो चीफ सोमनाथ और इसरो के वैज्ञानिकों को दुनिया भर से प्यार और सराहना मिल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story