
x
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के जासूस एली कोहेन से संबंधित दस्तावेज और निजी सामान 60 वर्ष बाद स्वदेश लाया गया। इजरायल ने सीरिया में एक गोपनीय अभियान के बाद कोहेन से संबंधित हजारों सामग्रियां बरामद की हैं। पीएम नेतन्याहू ने कोहेन से संबंधित 2500 वस्तुओं में से कुछ को एली कोहेन की पत्नी नादिया कोहेन के साथ साझा की हैं।
एएनआई, तेल अवीव। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के जासूस एली कोहेन से संबंधित दस्तावेज और निजी सामान 60 वर्ष बाद स्वदेश लाया गया। कोहेन को 60 साल पहले दमिश्क के एक चौराहे पर फांसी दे दी गई थी। इजरायल ने सीरिया में एक गोपनीय अभियान के बाद कोहेन से संबंधित हजारों सामग्रियां बरामद की हैं।
पीएम नेतन्याहू ने कोहेन से संबंधित 2,500 वस्तुओं में से कुछ को एली कोहेन की पत्नी नादिया कोहेन के साथ साझा की हैं। इनमें फांसी से कुछ घंटे पहले लिखी गई मूल वसीयत भी शामिल है। एली कोहेन से संबंधित विशेष संग्रह में लगभग 2,500 मूल दस्तावेज, तस्वीरें और व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं। इनमें से अधिकांश पहली बार सामने आई हैं।
TagsइजरायलजासूसEli CohenIsrael spy Eli Cohen जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





