भारत

इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने डाला वोट, 27 अक्टूबर के चुनाव से पहले नई दिल्ली में किया मतदान

jantaserishta.com
15 Oct 2026 1:58 PM IST
इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने डाला वोट, 27 अक्टूबर के चुनाव से पहले नई दिल्ली में किया मतदान
x
नई द‍िल्‍ली: भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपने देश के चुनावों के लिए नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास में अपना वोट डाला। इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ही मतदान का मकसद समय रहते कीमती वोट इजरायल पहुंचाना होता है।
भारत में इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में राजदूत रूवेन अजार की मतदान करते हुए फोटो साझा की। दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इजरायल के लिए मतदान। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनावों से पहले नई दिल्ली में अपना वोट डाला।''
दूतावास ने बताया क‍ि दुनिया भर में इजरायली दूतावासों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी पहले ही मतदान कर लेते हैं, ताकि उनके वोट समय पर इजरायल पहुंच सकें और चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सकें। इसी तरह, मुंबई स्थित इजरायल के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने भी चुनाव से पहले अपने वोट डाले। मिड-वेस्ट भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने 'एक्‍स' पर कहा, "आज मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास के राजनयिकों ने नेसेट (इजरायली संसद) चुनाव के लिए मतदान किया। वे दुनिया भर के अन्य इजरायली नागरिकों के साथ अपने देश के भविष्य को तय करने की प्रक्रिया में शामिल हुए। हर वोट अहम है, चाहे वह येरुशलम में डाला जाए या मुंबई में।"
चुनाव में अभी लगभग दो सप्ताह बाकी हैं, लेकिन इजरायली मीडिया संस्थानों मारिव, चैनल 13 और केएएन न्‍यूज के सर्वेक्षणों के अनुसार मुकाबला काफी करीबी रहने वाला है और किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।
सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गादी आइजनकोट की याशार पार्टी सबसे आगे दिखाई दे रही है। हालांकि, किसी भी राजनीतिक गुट के लिए नेसेट में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें हासिल करना आसान नहीं दिख रहा। औसत सर्वेक्षण के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन और विपक्षी जियोनिस्ट गुट, दोनों को लगभग 52-52 सीटें मिलने का अनुमान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story