भारत

खतरनाक मोड़ पर पहुंची Israel Iran जंग...ईरान ने खोला एयरस्पेस, अपने ही विमान से भारतीयों को भेज रहा

jantaserishta.com
20 Jun 2025 5:08 PM IST
खतरनाक मोड़ पर पहुंची Israel Iran जंग...ईरान ने खोला एयरस्पेस, अपने ही विमान से भारतीयों को भेज रहा
x

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध भयावह मोड़ पर पहुंच चुका है. दोनों ही देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे हैं. जिसकी वजह से वहां रह रहे आम नागरिकों को जान गंवानी पड़ रही है. लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं. इजरायल के साथ चल रहे युद्ध की वजह से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है.

इस बीच ईरान ने भारतीय समुदाय के लोगों के निकासी के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है. आज (शुक्रवार) की रात को ईरान से नई दिल्ली 1,000 भारतीय नागरिक पहुंचेंगे. भारतीय नागरिकों को ईरान से दिल्ली लाने के लिए मशहद से एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है. ईरान के ही विमान से ही भारतीय वतन लौटेंगे.
ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जो लोग भारतीय ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है. अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है.
ईरान की ओर से ये व्यवस्था तब की गई है जब दो दिन पहले भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरूआत की. इस ऑपरेशन के तहत भारत सरकार ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन लौटने में मदद कर रही है. इजरायल से बढ़ते सैन्य हमलों की वजह से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null