भारत

इजरायल का दावा: कार्रवाई में ईरान का मिसाइल लॉन्चर नष्ट

SHIDDHANT
24 March 2026 11:50 PM IST
इजरायल का दावा: कार्रवाई में ईरान का मिसाइल लॉन्चर नष्ट
x
मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया
Delhi दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को इजरायल की ओर से दावा किया गया कि समय रहते की गई कार्रवाई में ईरान के लॉन्चर को नष्ट कर संभावित खतरे को टाल दिया। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने बताया क‍ि इजरायल एयर फोर्स (आईडीएफ) के जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक ऐसे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया, जो पूरी तरह लोड था और इजरायल पर हमले के लिए तैयार था।
लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट क‍िया, “हमारे आम लोगों को न‍िशाना बनाकर किए गए लॉन्च को समय रहते रोका ल‍िया गया। इजरायल एयर फोर्स (आईएफ) जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया जो पहले से ही लोड था और इजरायल पर फायर करने के लिए तैयार था और इस्तेमाल होने से पहले ही उसे खत्म कर दिया।' आईएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट क‍िया, ''वायु सेना ने ईरान से इजरायल राज्य के क्षेत्र की ओर निर्देशित, एक भरी हुई और प्रक्षेपण के लिए तैयार बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया और उसे निष्क्रिय बना दिया।''
आईएफ ने पोस्ट क‍िया, ''वायु सेना ने लेबनान भर में हवाई हमलों का एक और दौर पूरा किया, जिसमें उन ईंधन स्टेशनों को निशाना बनाया गया जो संगठन हिज़्बुल्लाह के अभियानों को वित्तपोषित करते हैं।' सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए इजरायली वायु सेना ने दावा क‍िया, "मंगलवार को ही एक अन्‍य कार्रवाई में इस्फहान में व्यापक हमलों की एक लहर पूरी की, जिसमें ईरान के कई क्षेत्रों में स्थित ईरानी शासन के उत्पादन स्थलों को निशाना बनाया गया।
इजरायल एयर फोर्स ने इससे पहले रात में एक और अहम रास्ते पर हमले का दावा किया, जिसका इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह संगठन के लड़ाके लिटानी नदी के पार उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के लिए करते थे। इस रास्ते का इस्तेमाल आईडीएफ सेना के खिलाफ साजिशों को आगे बढ़ाने और अंजाम देने के लिए हथियार, रॉकेट और लॉन्चर ले जाने के लिए किया जाता था। आईडीएफ ने कहा क‍ि वह हिज़्बुल्लाह संगठन के खिलाफ सख्ती से काम करना जारी रखेगा, जिसने ईरानी शासन के तहत कैंपेन में शामिल होने और काम करने का फैसला किया है, और इजरायल राज्य के नागरिकों को नुकसान नहीं होने देगा।
Next Story