भारत

ISIS के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Jun 2023 10:38 AM IST
ISIS के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार
x
ATS का बड़ा एक्शन.
पोरबंदर: गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने तटीय शहर पोरबंदर में आतंकवादी समूह के एक मॉड्यूल को नष्ट करने के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में सूरत की सुमेरा नाम की एक महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आईएस मॉड्यूल से जुड़ा एक अन्य व्यक्ति फिलहाल फरार है।
पुलिस के अनुसार, ये संदिग्ध आईएस मॉड्यूल के सक्रिय सदस्य है और फरार होने व आतंकी समूह में शामिल होने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से वे नियमित रूप से अपने पाकिस्तानी आकाओं के साथ संपर्क में बने थे।
डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को आईएस मॉड्यूल पर कार्रवाई शुरू हुई। गौरतलब है कि 2017 में, गुजरात एटीएस ने दो संदिग्ध आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जो राज्य भर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बमबारी की तैयारी कर रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story