रूस में ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार, एनआईए और आईबी की टीमें होंगी रवाना?

प्रतीकात्मक तस्वीर | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और घरेलू आंतरिक सुरक्षा व काउंटर-खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीमों रूस का दौरा कर सकती हैं। ये टीमें रूस में गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आत्मघाती हमलावर से पूछताछ के लिए मास्को जा सकती हैं। रूस ने भारतीय नेतृत्व के किसी बड़े नेता पर आत्मघाती हमला करने की साजिश रचने के लिए इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक आतंकवादी को पकड़ा है। रूस की शीर्ष खुफिया एजेंसी ने सोमवार को बताया कि यह व्यक्ति एक मध्य एशियाई देश का रहने वाला है और उसने आत्मघाती हमला करने के लिए प्रशिक्षण लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





