न्यूड होकर VIDEO कॉलिंग पर बात करती थी ISI की लड़कियां...गुप्त जानकारी भेजने वाले पूर्व सरपंच गिरफ्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI सीमावर्ती इलाकों में जासूसी के लिए कई तरीके अपना रही है. राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण रेंज से गिरफ्तार एक शख्स ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इस शख्स का कहना है कि ISI की ओर से लड़कियां उससे न्यूड होकर फोन पर बात करती थी. इस शख्स ने कहा है कि लड़कियों से बात करने और तस्वीरें देखने के चक्कर में वो ऐसा फंसा कि सेना की गोपनीय जानकारी उनतक भेजने लगा. सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में राजस्थान के जैसलमेर के पोखरण फायरिंग रेंज के पास लाठी गांव से एक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है. ISI की हनी ट्रैपिंग में फंसे इस व्यक्ति का नाम सत्यनारायण पालीवाल है. ये व्यक्ति इस इलाके का सरपंच रह चुका है.
अब तक की जांच के अनुसार सत्यनारायण पालीवाल ने सेना की गतिविधियां समेत कई सामरिक सूचनाएं ISI को पहुंचाई है. आरोपी ने ISI की लड़कियों से बात करने के लिए सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बना रखा था. इस अकाउंट से वह सूचनाएं ISI को भेज रहा था. सीमावर्ती इलाकों में सोशल मीडिया पर निगरानी रखने वाली जांच एजेंसियों को इस अकाउंट पर पहले तो शक हुआ. इसके बाद उन्होंने इस अकाउंट की निगरानी बढ़ा दी. बाद में पता चला कि इस अकाउंट के जरिए कई संवेदनशील सूचनाएं भेजी जा रही थी, इसके बाद तुरंत जांच एजेंसियों ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
जांच एजेंसियों ने आरोपी को जयपुर ले आया है. यहां पर राजस्थान की इंटेलिजेंस एजेंसियों के अलावा सेना की इंटेलिजेंस एजेंसियां भी इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. आरोपी सत्यनारायण पालीवाल की भाई की पत्नी इलाके की सरपंच है. पुलिस इस व्यक्ति की और जानकारी इकट्ठा कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





