भारत
लखनऊ से ऋषिकेश आया ईशान अवस्थी लापता, मंदिर प्रबंन्धक पर पिता ने लगाए गंभीर आरोप
jantaserishta.com
28 Feb 2023 2:50 PM IST

x
ऋषिकेश (आईएएनएस)| हरिद्वार में अब ईशान अवस्थी मामला सुर्खियों में है। 22 साल का ईशान अवस्थी लखनऊ से ऋषिकेश आकर योग प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। 19 फरवरी को ईशान अचानक लापता हो गया। ईशान के पिता महावीर अवस्थी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनका बेटा ईशान गंगा में डूब गया। 19 फरवरी से लेकर आज 28 फरवरी हो गई लेकिन ईशान का शव नहीं मिला।
ईशान योग विद्या मंदिर में योग प्रशिक्षक था। ईशान के पिता ने योग विद्या मंदिर के प्रबंन्धक मोनु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ईशान के पिता ने पुलिस को लिखित में दिया है कि योग विद्या मंदिर के प्रबंधक मोनु शर्मा से जब उन्होंने अपने बेटे के बारे में पूछा तो मोनु शर्मा ने उनसे अभद्रता की।
ईशान के पिता का आरोप है कि मोनु शर्मा ने साजिश के तहत उनके बेटे को मरवाया है।
अहम बात यह है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई भी केस दर्ज नहीं किया है।
ईशान के पिता महावीर का कहना है कि वो इस संबंध में एसएसपी से भी मिले लेकिन उन्होंने भी सिर्फ जांच का ही आश्वासन दिया।
10 दिन बीत चुके हैं और ईशान का शव बरामद नहीं हुआ है। पिता को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है।
Tagsलखनऊऋषिकेशलापतामंदिर प्रबंन्धकआरोपहरिद्वारहरिद्वार न्यूज़LucknowRishikeshmissingtemple managerallegationHaridwarHaridwar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





