भारत
अंबानी परिवार में बड़ी खुशखबरी! ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया
jantaserishta.com
20 Nov 2022 3:23 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी नाना बने.
नई दिल्ली: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) नाना बन गए हैं. उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. ईशा की शादी उद्योगपति अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है. ईशा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है. हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. ईशा और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. बेटी का का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है.
ईशा और आनंद 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे. ईशा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) की इकलौती बेटी हैं. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने रिलायंस का कारोबार संभालने में पिता का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था. उन्हें अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड में जगह दी गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





