भारत
ये टीचर है या हैवान? करतूत कैमरे में कैद, कार्रवाई के निर्देश
jantaserishta.com
8 Oct 2023 8:50 AM IST

x
छात्रा को 3 डंडे और 6 थप्पड़ मारे.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक प्राथमिक विद्यालय के टीचर ने 59 सेकंड में मासूम छात्रा को 3 डंडे और 6 थप्पड़ मारे. छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि वो ब्लैकबोर्ड पर लिखे शब्दों को पढ़ नहीं पा रही थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पुराना है और अब वायरल हो रहा है. मामला बिचपुरी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नगला पदमा का है. यहां कुछ छात्र क्लास में बैठे हुए थे और एक बच्ची ब्लैक बोर्ड के पास खड़ी थी. क्लास टीचर बच्ची से बोर्ड पर लिखे शब्दों को पढ़कर सुनाने के लिए कहता है.
बच्ची शब्दों को पढ़ती है मगर, टीचर लगातार बच्ची को जल्दी-जल्दी पढ़ने के लिए कहता है. पूरे मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक आर. पी. शर्मा ने बताया की यह वीडियो पुराना है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जांच करने का निर्देश दिया जाएगा. आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





