क्या पीएम मोदी के लिए शुभ है '8' का संयोग? चुनाव आयोग पर टीएमसी नेता ने लगाया ये आरोप

फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में 8 राज्यों में चुनाव की वोटिंग होनी है और इस पर टीएमसी समर्थक नेता शाकिर अली ने हास्यास्पद बयान दिया है। टीवी चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में शाकिर अली ने कहा कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के शुभ अंक 8 को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान किया है। शाकिर अली ने कहा कि पीएम मोदी का शुभ अंक 8 है और इसीलिए 8 राउंड में चुनाव का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 7वें राउंड की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है। इन दोनों का जोड़ भी 8 ही होता है। इस तरह 8 का आंकड़ा देते हुए शाकिर अली ने चुनाव आयोग पर हमला बोला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





