
x
फैली सनसनी.
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी के अफेयर के शक में इतना खौफनाक कदम उठाया कि हर किसी का कलेजा कांप उठा. शक था कि बेटी के किसी युवक से नाजायज संबंध हैं. इसी को लेकर हैवान बने पिता ने बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इस खौफनाक करतूत का वीडियो भी आरोपी ने खुद बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. इस पूरे मामले की खबर किसी रिश्तेदार ने पुलिस को दी, जिसके बाद ये खुलासा हुआ.
फिरोजपुर के सुरजीत सिंह नाम के आरोपी ने अपनी बेटी पर कई दिनों से नजर रखी थी. सुरजीत को शक था कि उसकी बेटी का गांव के ही किसी युवक से अफेयर है. आरोप है कि उसने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसका गुस्सा हैवानियत में बदल गया.
वारदात वाले दिन सुरजीत सिंह ने पहले बेटी के हाथ रस्सी से बांध दिए, फिर उसे रात में नहर के किनारे ले गया. इस दौरान उसकी पत्नी भी साथ थी. बेटी रो रही थी, लेकिन सुरजीत का दिल नहीं पसीजा. नहर किनारे पहुंचते ही उसने अपना मोबाइल निकाला और वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दी. उसके मोबाइल कैमरे में वह खौफनाक पल कैद हो गया.
बाप अपनी बेटी के बंधे हुए हाथों को पकड़कर नहर के किनारे ले गया और अंधेरे में उसे धक्का दे दिया. इसी के साथ वह बाय-बाय बोलने लगा. बेटी चीख भी नहीं पाई और तेज धाराओं में बह गई. जब हैवान बने बाप ने बेटी को धक्का दे दिया तो सामने खड़ी बेटी की मां रो पड़ी, कहने लगी- मेरी बेटी कहां चली गई.
यह झकझोर देने वाली कहानी सामने तब आई, जब आरोपी पिता का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी के साथ लड़की के किसी रिश्तेदार ने पूरे मामले की खबर पुलिस को दे दी. जब पुलिस तक वीडियो पहुंचा तो तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस टीमें लगातार नहर में लड़की की तलाश कर रही हैं. गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला जा रहा है, लेकिन अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है. गांव में हर कोई यह सोचकर सहमा हुआ है कि आखिर एक पिता अपनी बेटी का गुनाहगार कैसे बन सकता है. क्या रिश्तों में शक इतना गहरा हो सकता है कि इंसान अपना ही खून बहा दे?
सुरजीत सिंह ने पुलिस ने सामने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा. वहीं लड़की की नहर में तलाश जारी है. दो दिन पहले आरोपी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना का वीडियो भी सामने आया था. जांच की जा रही है. आरोपी पुलिस हिरासत में है. जब आरोपी से पूछा गया तो उसने कहा कि मैंने अपनी बेटी को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





