भारत

क्या भारत में ब्रिटेन के कोरोना वायरस की हो चुकी है एंट्री? होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, जाने क्या है ये?

jantaserishta.com
24 Dec 2020 11:03 AM IST
क्या भारत में ब्रिटेन के कोरोना वायरस की हो चुकी है एंट्री? होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, जाने क्या है ये?
x

क्या भारत में ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस आ चुका है? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है. वहीं इसका जवाब डर पैदा करने वाला है. दरअसल, ब्रिटेन और भारत के बीच उड़ानों पर रोक लग चुकी है, मगर इस रोक से पहले भारत आने वाले यात्रियों में से 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अभी और यात्रियों को ट्रेस करके उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.वैज्ञानिकों के मुताबिक इनमें से 50 फीसदी यात्रियों में ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस हो सकता है. दरअसल, ब्रिटेन में 60 फीसदी लोग नए कोरोना वायरस से बीमार हैं. इस हिसाब से 20 यात्रियों में से आधे में नया कोरोना वायरस हो सकता है. इनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा कि भारत में नया कोरोना वायरस आ चुका है या नहीं.

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए चुनिंदा प्रयोगशालाएं हैं - इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (नई दिल्ली), सीएसआईआर-आर्कियोलॉजी फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (हैदराबाद), डीबीटी - इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (भुवनेश्वर), डीबीटी-इन स्टेम-एनसीबीएस (बेंगलुरु), डीबीटी - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (NIBMG), (कल्याणी, पश्चिम बंगाल), आईसीएमआर- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (पुणे).
दरअसल, पिछले 2-3 हफ्ते में ब्रिटेन से आए लोगों का टेस्ट नहीं हुआ था. अब राज्य सरकारों को उनकी खोजबीन के लिए कहा गया है. वहीं वैज्ञानिक इस बात से इनकार नहीं करते कि ब्रिटेन से पहले आए लोगों से नया कोरोना वायरस अपने पैर नहीं पसार चुका होगा. इस बीच तमाम राज्य सरकारों ने नए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं.
महाराष्ट्र के सभी शहरों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. उसने आगाह किया है कि अगर क्रिसमस और न्यू ईयर पर दशहरा और दीपावली जैसी लापरवाही होगी तो कोरोना वायरस फिर से हमलावर हो जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story