भारत

रूठे रहे आजम खान? अब आई ये खबर

jantaserishta.com
24 May 2022 9:32 AM IST
रूठे रहे आजम खान? अब आई ये खबर
x

क्रेडिट: सोशल मीडिया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद सोमवार को विधानभवन आए और विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली लेकिन उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच उन्होंने एक बार फिर इस बात से इंकार किया कि वह अखिलेश यादव से नाराज हैं।

आजम खान सदन शुरू होने से पहले ही चले गए: आजम खां शपथ लेकर विधानसभा के मंडप में दाखिल हुए। तब साढ़े 10 बजे थे और तब तक सदन नहीं बैठा था। वह गलियारे से होते हुए विधानसभा लाबी में आकर कुछ देर बैठे। थोड़ी देर बाद वह लिफ्ट से नीचे आए और लखनऊ में अपने आवास पर चले गए।
अब्दुल्ला आजम व शिवपाल ने नहीं किया विरोध: शिवपाल यादव व अब्दुल्ला आजम सदन में आए, लेकिन सपा के सदस्यों द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। शिवपाल भी सपा विधायक हैं। सपा के सदस्य व पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने आजम खान के सदन में न आने के सवाल पर कहा कि उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह शपथ लेने के बाद चले गए, लेकिन उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम सदन में रहे।
10 मिनट फोन पर बात हुई: आजम खान ने माना की उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में ही फोन पर करीब 10 मिनट बात हुई लेकिन उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। कहा, मैं आपको क्यों बताऊं कि मैने कुर्ते के नीचे किस तरह की बनियान पहनी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story