टेंडर आवंटन में गड़बड़ी: ईडी ने कसा शिकंजा, आयुक्त से होगी पूछताछ

रांची: पुरानी शराब नीति के जरिए टेंडर आवंटन में गड़बड़ी को लेकर ईडी ने संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को समन भेजा है। गजेंद्र सिंह को 4 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा गया है। इससे पहले ईडी ने उन्हें 29 नवंबर को उपस्थिति का समन भेजा था, लेकिन वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। वहीं, साहिबगंज एसपी नौशाल आलम को अगले हफ्ते फिर समन होगा।
ईडी ने गजेंद्र सिंह को एक फार्मेंट भी भेजा है, जिसके तहत पांच सालों के उत्पाद विभाग के राजस्व, शराब टेंडर आवंटन को लेकर राजस्व पर्षद के पत्रों, टेंडर आवंटन से जुड़े कागजातों की मांग भी की गई है। ईडी ने पूर्व में भी गजेंद्र सिंह को समन भेज कर इन कागजातों के साथ उपस्थित होने को कहा था। लेकिन, सरकार का आदेश नहीं मिलने की बात कह वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






